फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मैगलगंज के तीन गांवों में चार दिनों से बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। मैगलगंज क्षेत्र के गांव गांधीनगर, चपरतला और टेढ़मोड़ चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। भयंकर गर्मी में बिजली न होने से ग्रामीण परेशान हैं। घरों में रहना मुश्किल हो गया है। लोग रात में सो नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने कई बार बिजली निगम के कर्मचारियों को फोन कर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन किसी ने फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझा। जब कुछ ग्रामीण औरंगाबाद बिजली उपकेंद्र पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि इछना लाइन की अंडरग्राउंड एचटी लाइन में तकनीकी खराबी है। जिसे ठीक करने में अभी और तीन से चार दिन लग सकते हैं।
जेई औरंगाबाद उमेश कुमार ने ग्रामीणों को जल्द ही फाल्ट ठीक कर बिजली सप्लाई बहाल करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने कहा, अगर जल्द बिजली बहाल नहीं की गई, तो वे उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें