फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: स्थानांतरण के विरोध में बिजली संविदा कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बिजली निगम के संविदा कर्मचारियों ने स्थानांतरण रद्द करने की मांग को लेकर सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय में नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर काॅरपोरेशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार मिश्रा ने बताया कि नौ और 11 हजार के अल्पवेतन वाले संविदा कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। यह कर्मचारी दूसरी जगह रहकर कम वेतन में कार्य कर पाने में असमर्थ हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों का स्थानांतरण रद्द किए जाने की मांग की।
जिला महामंत्री अमित मिश्रा ने बताया कि विद्युत मजदूर कल्याण समिति संविदाकर्मियों को रोजाना आठ घंटे 26 दिन के वेतन का भुगतान करती है, तो उनसे उतने ही घंटे काम लिया जाए, जबकि अवर अभियंता संविदा कर्मियों से 12 घंटे 30 दिन कार्य लेते हैं। इस कार्य का अतिरिक्त वेतन नहीं दिया जाता है। कर्मचारी संघ ने स्थानांतरण रद्द न होने पर हड़ताल करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हड़ताल से उपभोक्ताओं को होने वाली समस्याओं के लिए विभाग स्वयं जिम्मेदार होगा। इस दौरान उपाध्यक्ष पंकज अवस्थी, राम बहादुर, अतुल कुमार खरे, अचल श्रीवास्तव, मोहम्मद शफीक अहमद आदि संविदाकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें