गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी में मोहम्मदी मार्ग स्थित राइस मिल परिसर में रविवार रात श्रीराम लीला समिति की बैठक में सर्वसम्मति से रामलीला महोत्सव के कार्यक्रम तय किए गए। तीन अक्तूबर से दस दिवसीय रामलीला का शुभारंभ होगा।
तीन अक्तूबर को श्री गणेश पूजन और ध्वजारोहण, चार को भगवान शिव की बरात, पांच को नारद मोह व रावण तपस्या, छह को श्रीराम जन्म, ताड़का वध व अहिल्या उद्धार, सात को धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद और भगवान श्रीराम विवाह, आठ को राम वन गमन, नौ को केवट संवाद, 10 को सीता हरण व शबरी प्रसंग, 11 को लंका दहन व लक्ष्मण शक्ति, 12 को मेघनाथ, कुंभकरण, रावण वध और 13 अक्तूबर को भरत मिलाप और राजगद्दी के साथ रामलीला का समापन होगा।
संचालन पूर्व सभासद पंकज गुप्ता ने किया। इस मौके पर रामचंद्र रस्तोगी, विनोद स्वर्णकार, सुरेश जायसवाल, पंकज तिवारी, राम रक्षपाल राजपूत, अवधेश जायसवाल, गोपाल कृष्ण शुक्ल, प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद रहे।