फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चार पदों पर होगा चुनाव, दो पर निर्विरोध निर्वाचन

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया बार एसोसिएशन की नामांकन व नाम वापसी की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। इसमें चार पदों पर जहां दो-दो दावेदारों ने अपने-अपने नामांकन किए हैं। दो पदों पर एकल नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

पलिया बार एसोसिएशन की बृहस्पतिवार को मुख्य चुनाव अधिकारी अशर्फीलाल शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी रविंद्र कुमार शर्मा, सुनील कुमार शुक्ला, इंतजार हुसैन खान, भागीरथ शाक्य, रामचंद्र गौतम, भारत भूषण उर्फ विकास गुप्ता आदि द्वारा चुनावी प्रक्रिया शुरू की गई थी।
अध्यक्ष पद पर मधुसूदन तिवारी व प्रदीप कुमार मेनरो के बीच चुनाव होगा। जबकि महामंत्री पद पर विष्णु कुमार शुक्ला व बनारसी लाल चौधरी चुनाव में आमने-सामने होंगे। संयुक्त मंत्री पद पर परविंदर कुमार भार्गव व कौशल किशोर और कोषाध्यक्ष पद पर मनोज राठौर व रामभक्त के बीच चुनावी मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र राठौर व अंकेक्षक पद पर मोहम्मद युनुस का एकल नामांकन होने के कारण इन दोनों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। अब 31 जनवरी को मतदान होगा और उसके बाद मतगणना कर विजेता प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संभावित प्रत्याशियों ने अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें