धौरहरा। अधिवक्ता संघ के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को चुनाव अधिकारी के समक्ष अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए आठ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए।
धौरहरा तहसील अधिवक्ता संघ की चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार शुक्ला और कृष्ण मोहन तिवारी, महामंत्री पद के लिए विवेक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पद के लिए संतलाल उपाध्याय व कौशल किशोर श्रीवास्तव ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट अनिल कुमार अवस्थी, जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया बुधवार तक चलेगी। 12 और 13 दिसंबर में नाम वापसी एवं जांच तथा 20 दिसंबर को चुनाव होगा, उसी शाम परिणाम घोषित किए जाएंगे।