फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पैसेंजर ट्रेन में बुजुर्ग महिला को चाय पिलाकर लूटा

Wed, 11 Nov 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
डालीगंज-मैलानी ट्रेन में जहरखुरानी का ​शिकार महिला ममता देवी। संवाद।
विज्ञापन
बांकेगंज (खीरी) । भाई दूज पर बुधवार सुबह लखनऊ से गोला लौट रहीं 58 वर्षीय ममता देवी पैसेंजर ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हो गईं। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें नशीला पदार्थ मिली चाय पिला दी। बेहोशी के बाद बांकेगंज रेलवे स्टेशन पर होश आया तो उनके 15 हजार रुपये और मोबाइल फोन नदारद थे।
विज्ञापन

गोला थाना क्षेत्र के पिपरिया ग्रंट निवासी मंगूलाल की पत्नी ममता देवी लखनऊ के एक घर में झाड़ू-पोंछा लगाकर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। बुधवार सुबह वह डालीगंज रेलवे स्टेशन से 55084 पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर गोला आ रही थीं। रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें चाय पिलाई। इसे पीने के बाद वह बेहोश हो गईं। बांकेगंज स्टेशन पर होश आने पर वह ट्रेन से उतरकर प्लेटफाॅर्म पर बैठ गईं।
बेसुध हालत में उन्हें देखकर रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन मास्टर संदीप सिंह को सूचना दी। पूछताछ में महिला ने बताया कि ट्रेन में अन्जान व्यक्ति के हाथ से चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गई थीं। उनके पास रखे 15 हजार रुपये और मोबाइल फोन नदारद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ जीआरपी के सीओ (द्वितीय) अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें