फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मैलानी में निर्माणाधीन पार्क का फव्वारा गिरने से बच्ची का अंगूठा कटा

Wed, 11 Nov 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
घायल बच्ची जेबा अस्पताल में भर्तीस्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
मैलानी। मोहल्ला रामलीला में निर्माणाधीन पार्क का फव्वारा गिरने से बुधवार सुबह सात वर्षीय जेबा घायल हो गई। उसका बाएं हाथ का अंगूठा कटकर अलग हो गया। एक अंगुली और सिर में भी चोट आई है। उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी मुजीम खां की पत्नी ने बताया कि जेबा सुबह करीब साढ़े नौ बजे पार्क में खेलने गई थी। इसी दौरान फव्वारा उसके ऊपर गिर गया। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद लखीमपुर ले गए, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
नगर पंचायत पार्क का निर्माण करा रही है। छह फुट ऊंची चहारदीवारी और मुख्य गेट बन चुका है। त्योहार के चलते छह दिन से काम बंद था।

-
मुख्य गेट पर ताला लगा था। जानकारी मिली है कि बच्ची ग्रिल पर चढ़कर अंदर गई थी। उसके साथ हुई घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं बच्ची और परिजनों के साथ हैं। पिता से बात हुई है। पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कीर्ति माहेश्वरी, अध्यक्ष, नगर पंचायत, मैलानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें