महेवागंज। गांव मैनहा में घर से प्रधान के यहां पैदल जा रहे एक वृद्ध पर सांड़ ने हमला कर दिया। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई।
गांव मैनहा निवासी 65 वर्षीय मेवालाल शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे गांव में किसी काम से ग्राम प्रधान से मिलने गए थे। इस बीच रास्ते में घूम रहे सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सांड़ ने उन्हें कई बार उठाकर पटका।
चीख पुकार सुन ग्रामीण दौड़े और लाठी-डंडों से सांड़ को गांव से बाहर तक खदेड़ दिया। घायल मेवालाल को परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।