फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भेड़िए के हमले में आठ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर। बहराइच के बाद अब जिले में भी भेड़ियों की दहशत है। गांव मल्लबेहड़ में पशुओं के लिए चारा लेने गए आठ ग्रामीणों को भेड़िए ने हमला कर जख्मी कर दिया। भेड़िए के ताबड़तोड़ हमलों से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर बाद वे लोग खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। इसी दौरान गन्ने के खेत में छुपे भेड़िए ने अलग-अलग हमला कर जगदीश, पुष्पा देवी, शिवरानी, बलराम, देवतादीन, देवकी, नेतराम और मूलेराम को घायल कर दिया। सूचना के बाद देर शाम गांव पहुंची एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सीएचसी रमियाबेहड़ भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गांव भेज दिया गया।
इस बाबत धौरहरा रेंजर निरपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया प्रकरण संज्ञान में नहीं है जांच करवाएंगे। सियार हो सकता है, भेड़िया ऐसे हमला नहीं करता।



मासूम बच्ची को मौत के घाट उतार चुका है भेड़िया
सुजानपुर में एक माह पूर्व अपनी मां के साथ सो रही एक मासूम बच्ची को भेड़िए ने मौत के घाट उतार दिया था। ग्रामीणों के मुताबिक, कर्तनिया जंगल से भटककर घाघरा नदी पार कर आबादी क्षेत्र में डेरा जमाए भेड़ियों के एक झुंड ने मासूम बालिका के साथ ही कई छोटे-छोटे पशुओं पर हमला कर उन्हें मार दिया। धौरहरा वन कर्मियों ने ड्रोन कैमरे से लोकेशन ट्रेस कर हिंसक जीवों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, लेकिन शातिर भेड़ियों ने अपना ठिकाना बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें