फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जाम लगाने पर आठ नामजद, 15 अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। किशोर की मौत के मामले में जाम लगाने पर माता-पिता सहित आठ नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही 15 अज्ञात शामिल किए गए हैं। जेल गेट चौकी इंचार्ज की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


पंजाबी कॉलोनी निवासी सुरेंद्र तोलानी के घर पर घरेलू काम करने वाले 12 वर्षीय दीपक पुत्र विजयपाल निवासी गोंधिया थाना भीरा ने सोमवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह अपने चचेरे भाई नीरज के साथ सहायक के तौर पर काम करता था। घटना के अगले दिन परिजन तमाम लोगों के साथ मोर्चरी पहुंच गए और मकान मालिक और चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
परिजन शव जबरन ले जाने की कोशिश की, तभी मोर्चरी कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो परिजनों ने उनसे अभद्रता की। कर्मचारियों का मोबाइल तोड़ दिया। शव को जबरन लेकर डीसी रोड रखकर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को काफी समझाया, फिर भी नहीं माने तो पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन

शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि जेल गेट चौकी इंचार्ज पटेल सिंह राठी की तहरीर पर गांव गोधिया निवासी मृतक किशोर के पिता विजय पाल, मां रमा देवी, गांव गोधिया निवासी संजय, मधुराम, महेश सहित आठ नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें