फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख 50 हजार रुपये ठगे

Fri, 30 Jan 2026 10:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से आठ लाख 50 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित के मुताबिक आरोपी गिरोह बनाकर इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। नौकरी न मिलने पर जब पीड़ित ने लोगों से रुपये वापस मांगे तो वह धमकाने लगे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, इसपर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला जोड़ी बंगला नौरंगाबाद निवासी सूर्यमणि मिश्र ने पुलिस को बताया कि निघासन के गांव रकेहटी निवासी धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, आरडी सिंह अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते हैं। पीड़ित के मुताबिक 18 जनवरी 2019 को नौकरी दिलाने के नाम इन लोगों ने आठ लाख 50 हजार रुपये वसूले लिए। साथ ही नौकरी लग जाने के बाद 10 लाख रुपये और देने की बात कही थी।
काफी समय तक इंतजार करने के बाद भी जब पीड़ित को नौकरी नहीं मिली तो उसने रुपये वापस मांगे। इस पर कुछ महीनों तक तो आरोपी टालमटोल करते रहे। पीड़ित का आरोप है कि रुपये वापस मांगने से नाराज आरोपियों ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए परिवार के सभी लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर सदर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें