फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बोलेरो और ट्रैक्टर-ट्राॅली की भिड़ंत में आठ घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर खड़ी क्षतिग्रस्त बोलेरो। सोशल मीडिया
विज्ञापन
ओयल। लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर बेहजम तिराहे के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली और बोलेरो की भिड़ंत में आठ लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली गलत दिशा से आ रही थी।
विज्ञापन

जिला सीतापुर के थाना खैराबाद के गांव सैदापुर कोड़री निवासी चालक लवकुश सिंह, सोनी पत्नी संतोष, बिटाना पत्नी रामखेलावन, कमलेश पुत्र संभर, सीमा पत्नी श्रीकेशन, रेनू पत्नी सुरेंद्र, गंगाजली पत्नी रामकुमार और सुशीला पत्नी बब्बू लाल फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव दउदापुर में गोद भराई कार्यक्रम में आए थे।
घर लौटते समय रात करीब नौ बजे बोलेरो बेहजम तिराहे के पास पहुंची। उधर, राजा रोड की ओर से गलत दिशा में आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली बोलेरो से टकरा गई। हादसे में बोलेराे सवार सभी लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे चौकी उपनिरीक्षक नदीम खान ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें