मोहल्ला शिव कॉलोनी में इस तरह नालियों का पानी सड़क पर बह रहा। संवाद
- फोटो : खाद्य पदार्थों के सैंपल पैक करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत: विभाग
लखीमपुर खीरी। शहर में जलभराव और चोक नालियों की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से छोटे-बड़े आठ नालों का निर्माण करा रही है। बड़े नालों का निर्माण कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को सौंपा गया है, जबकि मोहल्लों के नाले नगर पालिका स्वयं बनवा रही है।
आवास विकास में नहर किनारे से डॉन खीरी रोड स्थित डॉन बॉस्को पुलिया तक 800 मीटर लंबा आरसीसी नाला दो करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। कांशीराम कॉलोनी, गढ़ी रोड और कपूरथला में करीब एक करोड़ रुपये के कार्य प्रगति पर हैं।
शिव कॉलोनी में 29 लाख से रामकली के मकान से बृजेश पांडे के मकान होते हुए संपवेल तक, जबकि 30 लाख से आदर्श राठौर के मकान से विष्णु के मकान होते हुए गायत्री ज्वेलर्स तक नाला बन रहा है। काशीनगर में 39 लाख की लागत से कौशल मिश्रा के मकान से गैस एजेंसी होते हुए देउआपुर रोड तक तथा हिदायत नगर में 39 लाख से चौराहा से नवजागरण पब्लिक स्कूल तक नाला निर्माण जारी है। शरबती देवी कॉलोनी में सात लाख से छोटे लाल शाह होटल से डॉ. संतराम वर्मा तक नाली बनाई जा रही है।
स्थानीय निवासी बताते हैं कि इन क्षेत्रों में लंबे समय से जल निकासी की समस्या थी और बारिश में गलियां तालाब बन जाती थीं। शिव कॉलोनी के एक निवासी ने कहा कि नाला बनने से घरों में घुसने वाला पानी रुकेगा और आवागमन आसान होगा। हिदायत नगर के लोगों ने भी उम्मीद जताई कि निर्माण पूरा होने पर जलभराव से स्थायी राहत मिलेगी। पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही नागरिकों को समस्या से निजात मिलेगी।
मोहल्ला शिव कॉलोनी में इस तरह नालियों का पानी सड़क पर बह रहा। संवाद- फोटो : खाद्य पदार्थों के सैंपल पैक करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत: विभाग