फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खीरी और धौरहरा के आठ प्रत्याशी नोटा से भी हारे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले की खीरी और धौरहरा लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव में मतदाताओं ने नोटा का जमकर उपयोग किया। मतदाताओं में बेरोजगारी, महंगाई और विकास के मुद्दे पर काम होने पर नाराजगी झलकी है।
विज्ञापन

हजारों मतदाताओं को दोनों सीटों पर बेहतर प्रत्याशी नहीं दिखाई दिए, तो उन्होंने नोटा का बटन दबाया है। यही वजह रही कि खीरी और धौरहरा सीट के आठ प्रत्याशी नोटा से भी हार गए। खीरी सीट पर प्रमुख प्रत्याशियों को छोड़कर विभिन्न दलों के आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। यहां 7931 मतदाताओं ने नोटा दबाया।
धौरहरा सीट 12 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे थे। भाजपा, सपा और बसपा को छोड़कर अन्य नौ प्रत्याशी मैदान में थे। यहां के मतदाताओं ने 7133 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। हाल यह था कि इन प्रत्याशियों को नोटा के सापेक्ष बहुत कम मत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धौरहरा : कौन-कौन हारा नोटा से
कुल नोटा-7133
राजेश कुमार-5020
आशुतोष पाठक-3550
सुदेश कुमार-2811
समरेंद्र कुमार-2482
विजय कुमार तिवारी-2017
कासिम अली-1809
सकसेन-1295
रामनरेश-1290
-
खीरी सीट के ये प्रत्याशी हार गए नोटा से
कुल नोटा-7931
संध्या जायसवाल-3096
नरेश सिंह भदौरिया-2111
द्वारीलाल उर्फ द्वारीलाल चौहान-936
सतेंद्र कुमार मौर्या-2982
मुकेश कुमार भारती-1269
कुं पंचशीला आनन्द-854
ओम नाथ सिंह-2300
खंजन-1019
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें