फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सुपरहिट हुआ और खटाखट और फटाफट

विज्ञापन
राजापुर मंडी गेट पर विक्ट्री का साइन दिखाते सपा प्रत्याशी के समर्थक      संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मंगलवार की शाम करीब चार बजे मंडी गेट के पास फूल माला लेकर खड़े खीरी लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार उत्कर्ष वर्मा और धौरहरा सीट के आनंद भदौरिया के समर्थक अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इसी बीच एक और नारा गूंजा। वह था...खटाखट, खटाखट, खटाखट और फटाफट, फटाफट, फटाफट। इसी के साथ जश्न और तेज हो गया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव प्रचार में दिया गया राहुल गांधी का कमेंट खटाखट और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फटाफट सुपरहिट हो गया। प्रचार के बाद से लोगों की चर्चाओं में शामिल यह शब्द चुनाव में सपा उम्मीदवार के जीतते ही नारों में शामिल हो गया। समर्थक, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिंदाबाद, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा लगा रहे थे।
साथ ही खटाखट और फटाफट के नारे भी लगाए गए। अबीर-गुलाल उड़ाने के समय और ढोल की थाल पर थिरकते कदमों के बीच इन शब्दों का जिक्र हो रहा था। समर्थकों के अलावा गलियों और घरों के सामने हो रही चर्चाओं में खटाखट और फटाफट का जिक्र होता सुना गया। इस शब्द के साथ ही लोगों के चेहरों पर मुस्कान भी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें