फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: अकीदत और भाईचारे के माहौल में मनाई ईद-उल-अजहा, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद

Thu, 28 May 2026 02:18 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में शहर से लेकर गांवों तक ईद उल अजहा का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। जिले की ईदगाहों और मस्जिदों में हजारों लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान देश की तरक्की और अमन चैन की दुआ मांगी गई। 
विज्ञापन
ईदगाह में नमाज अदा करते लोग । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले भर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व रविवार को पूरे अकीदत, उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। नमाज अदा कर लोगों ने देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। कई स्थानों पर मेले जैसा माहौल भी देखने को मिला।

विज्ञापन




जिले की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया था। लखीमपुर की ईदगाह मस्जिद में कारी इसहाक, मीनार मस्जिद में मौलाना अशफाक, कचहरी मस्जिद में मौलाना इकरार, मस्जिद गोटईबाग में मौलाना अनस, हुदा मस्जिद में मौलाना रईस नदवी, महराजनगर में मौलाना राशिद तथा कस्बा खीरी की ईदगाह में मौलाना निजामुद्दीन ने ईद की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नमाज के बाद पेश इमामों ने अपने संबोधन में लोगों से दीन और सच्चाई के रास्ते पर चलने की अपील की। साथ ही मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारे, अमन और इंसानियत की हिफाजत के लिए विशेष दुआ कराई गई। इस मौके पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने ईदगाह लखीमपुर, खीरी टाउन सहित शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों का दौरा कर लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें