फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ईद करीब, कपड़ों और चूड़ियों की दुकानों पर रौनक

Mon, 09 Mar 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ईद का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। आगामी 20 या 21 मार्च को मनाए जाने वाले ईद-उल-फितर को लेकर लोगों ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। बाजारों और शॉपिंग मॉल में ग्राहकों की भीड़ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

खासकर कपड़ों, चूड़ियों और कुर्ता-पायजामे की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ जुट रही है। महिलाएं और युवतियां ईद के लिए नए कपड़ों की खरीदारी में व्यस्त हैं, वहीं पुरुषों में भी कुर्ता-पायजामा और पठानी सूट की मांग बढ़ गई है।
व्यापारियों का कहना है कि ग्राहकों की पसंद को देखते हुए पहले से ही पर्याप्त स्टॉक मंगा लिया गया है, जिससे ईद से पहले बाजार में किसी तरह की कमी न हो। दूसरी ओर कपड़ों की सिलाई करने वाले टेलरों के यहां भी इन दिनों काम का दबाव बढ़ गया है। टेलर अतीक, शरिक, संतोष, रमेश चौरसिया और रोशन ने बताया कि पहले से मिले ऑर्डर पूरे करना ही चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

व्यापारी हरमीत सिंह, आसिफ, नईम, प्रखर और नसीम खान का कहना है कि ईद तक बाजार में अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है, जिससे कारोबार में तेजी आएगी।
-
टेलरों के पास बढ़ा काम का दबाव
ईद के करीब आते ही टेलरों के यहां कपड़ों की सिलाई के लिए ऑर्डर बढ़ गए हैं। कई टेलरों ने नए ऑर्डर लेने से भी मना करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि पहले से मिले ऑर्डर समय पर देना ही मुश्किल हो रहा है। ऐसे में ग्राहकों को कपड़े समय पर मिल सकें, इसके लिए दिन-रात काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें