फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद दिखा, ईद आज, जमात के साथ नहीं होगी नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी-पलियाकलां। रविवार को ईद का चांद दिख गया, सोमवार को ईद होगी। जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना इश्हाक खां ने चांद दिखने के बाद कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते सभी लोग अपने-अपने घरों पर सामाजिक दूरी बनाते हुए नमाज पढ़े। उधर, पलिया में भी इस बार ईद की नमाज जमात के साथ नहीं पढ़ी जाएगी, घरों में रहकर नफिल व शुकराना पढ़ने का मौलानाओं ने आह्वान किया। साथ ही घरों पर रहकर मोबाइल व फोन कर ईद की शुभकामनाएं देने की बात कही है।
विज्ञापन

हर साल मुस्लिम समाज के लोग ईद का बेसब्री से इंतजार करते हैं और धूमधाम से त्यौहार मनाते हैं लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते ज्यादा चहल-पहल नहीं है और न ही ईद को लेकर ज्यादा जोश खरोश दिखाई दे रहा है। सोमवार को ईद को लेकर मौलानाओं ने सभी से घरों में रहकर ही अल्लाह से कोरोना संक्रमण से छुटकारा दिलाने की दुआ करने का आह्वान किया। नूरी मस्जिद के शाही इमाम व काजी शहर कारी सैयद एजाज अहमद ने बताया कि ईद-उल-फितर 25 मई सोमवार को मनाई जाएगी। उन्होंने सभी मुसलमानों से गुजारिश की है कि जिन लोगों को प्रशासन की तरफ से मस्जिद में नमाज पढ़ने की इजाजत दी गई है, केवल वही चार-पांच लोग मस्जिद में नमाज अदा करें। बाकी सभी लोग अपने अपने घरों पर चार रकात नफिल नमाज अदा करें और कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी के खात्मे के लिए अल्लाह से दुआ करें।
ईद की नमाज का समय
मौलाना चार लोगों के साथ शहर की जामा मस्जिद में सुबह आठ बजे, पलिया शहर में नूरी जामा मस्जिद व जामा मस्जिद में सुबह नौ बजे, रजा मस्जिद माहीगिरान में सुबह नौ बजे और गौसिया मस्जिद में सुबह आठ बजे ईद की नमाज अदा करेंगे।
विज्ञापन

ईद को लेकर पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
लखीमपुर खीरी प्रशासन ने ईद को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। इसके लिए कोबरा मोबाइल, यूपी 112 पुलिस को भी लगाया गया है। पुलिस मस्जिदों और ईदगाहों पर भी पैनी नजर रखेगी। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा ने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग घरों पर ही रहकर नमाज अदा करें और त्योहार की खुशियां मनाएं। पुलिस ईदगाहों पर विशेष नजर रखेगी। इसके लिए अलग से टीमें बनाई गई हैं।
सिकंद्राबाद। ईद को लेकर थाना नीमगांव पुलिस ने पैदल गश्त की। सभी से भाईचारे के साथ ईद मनाने, घरों पर नमाज अदा करने की अपील की। सिकंद्राबाद कसबे में भी पुलिस ने गश्त कर लोगों को सचेत किया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि ईदगाह और मस्जिदों में सामूहिक नमाज पढ़ने की कोशिश न करें।
डीएम ने दी ईद की शुभकामनाएं और कहा गले और हाथ मिलाने से पूरी तरह करें परहेज
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने ईद के मौके पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। डीएम ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइंस का पूरी तरह से अनुपालन करने के साथ ही सभी लोगों को अनिवार्य रूप से अपने घरों में ही नमाज पढ़ने के लिए कहा है। उन्होंने महामारी के बढ़ते प्रसार को देखते हुए गले एवं हाथ मिलाने से परहेज करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें