जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चे। संवाद
ओयल। दिन में शरीर को झुलसाने वाली तेज धूप व रात को उसम भरी गर्मी से वायरल बुखार व डायरियों के मरीजों में इजाफा हो गया है। ऐसे में जिला अस्पताल में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
शनिवार को जिला अस्पताल में 913 मरीजों की ओपीडी रही। इसमें बुखार के 12 व उल्टी-दस्त के आठ मरीज शामिल रहे। पुरुष वार्ड में 24 मरीज भर्ती थे, इनमें बुखार के छह, उल्टी-दस्त का एक मरीज था तो महिला वार्ड में भर्ती 17 मरीजों में पांच बुखार के थे। इसी प्रकार वृद्धजन वार्ड में भर्ती नौ मरीजों में बुखार के दो और उल्टी-दस्त का एक मरीज था।