फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र से कार साफ कराए जाने का वीडियो वायरल, बीईओ ने जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। कस्बा बरवर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र से कार साफ कराये जाने का वीडियो वायरल होने का मामला खंड शिक्षा अधिकारी तक पहुंच गया है। बीईओ ने नोटिस जारी कर साक्ष्यों समेत जवाब मांगा है।
विज्ञापन

रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दिखा कि एक छात्र स्कूल गेट के सामने खड़ी कार को पोंछ रहा है। जिसके बाद वायरल वीडियो से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। प्रकरण बीईंओ शमशेर सिंह राना के भी संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद स्कूल की कार्यवाहक प्रधान अध्यापिका भी बचाव के मुद्रा में आ गईं। कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका विजय लक्ष्मी का कहना है कि एक व्यक्ति उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रुपयों की मांग करता है और धमकियां देता है। कुछ दिन पूर्व भी उससे बीस हजार रुपये की मांग की गई। उसका कहना है कि वह विद्यालय में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कार्य करा रहीं है। शासन के निर्देशानुसार बच्चों की छुट्टी चल रही है। मेरी गाड़ी विद्यालय के बाहर खड़ी थी हो सकता है कि कोई बच्चा गाड़ी के पास खेल रहा हो। बच्चे का भी कहना है कि वह गाड़ी पर नाम लिख रहा था। बीईओ शमशेर सिंह राना का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका को नोटिस जारी कर साक्ष्यों समेत जवाब मांगा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें