बिजुआ में सील राजकीय बीज गोदाम। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
बिजुआ। राजकीय कृषि बीज भंडार बिजुआ के गोदाम प्रभारी के बगैर सूचना गायब होने की खबर पर पहुंचे जिला कृषि अधिकारी ने बीज गोदाम और कार्यालय को सील कर दिया । साथ ही गोदाम प्रभारी को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।
इस समय गेहूं बीज की बिक्री समेत अन्य बीज और दवाओं की बिक्री चल रही है, ऐसे समय में गोदाम प्रभारी के बगैर सूचना के अनुपस्थित रहने की खबर जिला कृषि अधिकारी को मिली थी। जिला कृषि अधिकारी रविवार शाम को बिजुआ पहुंचे। वहां पर बीज गोदाम और पास ही बने एक कार्यालय को सील कर दिया। उधर गोदाम प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि गोदाम खाली हो चुका था और अब बीज नहीं हैं इसी के चलते सील किया गया है ।
-
राजकीय बीज गोदाम प्रभारी पवन कुमार चार पांच दिन से बगैर विभागीय सूचना के अनुपस्थित चल रहे थे। इस समय बीज की बिक्री और अन्य दवाइयों की किसानों को आवश्यकता है और गोदाम प्रभारी का नदारद रहना गंभीर मामला है, ऐसे में उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा गया है, गोदाम में बीज और दवाइयों का स्टॉक उनकी उपस्थिति में सील खोल कर चेक किया जाएगा।
-सतेंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी खीरी।