मितौली-खीरी। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 व 9 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र मांगे जा रहे हैं, जिसकी अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। कक्षा 6 के लिए 29 दिसंबर और 9 के लिए 31 दिसंबर तक आवेदन करना होगा।
प्रधानाचार्य एके शुक्ला ने बताया कि कक्षा 9 की 3 सीटें रिक्त है। इसके लिए जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं से आवेदन मांगे गए है, जिसके लिए उम्र 1 मई 2005 से 30 अप्रैल 2009 के बीच होनी चाहिए। कक्षा नौ के लिए चयन परीक्षा 13 फरवरी को आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा 6 की 80 सीटों के लिए जिले के किसी भी परिषदीय व मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 5 में पढ़ने वालों बच्चों से ऑनलाइन आवेदन मांगें गए है। इसके लिए उम्र 1 मई 2008 से 30 अप्रैल 2012 के बीच होनी चाहिए। कक्षा 6 के लिए चयन परीक्षा जिले के विभिन्न केंद्रों पर 10 अप्रैल 2021 को आयोजित होगी। जवाहर नवोदय स्कूल के प्रधानाचार्य एके शुक्ला ने बताया कि प्रवेश के लिए इच्छुक बच्चें स्कूल की वेबसाइट पर जाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। संवाद