लखीमपुर में छात्रवृत्ति परीक्षा देकर निकलते छात्र छात्राएं। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। राजकीय इंटर कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज और राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति हुई। इसमें पंजीकृत 122 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 100 छात्र-छात्राओं ने ही परीक्षा दी।
जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि परीक्षा के लिए सुबह छह बजे से छात्र छात्राएं कॉलेज गेट पर इकट्ठा हो गए। कोरोना काल को लेकर तापमान चेक करने के बाद ही छात्रों को परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति दी गई। दोनों छात्रवृत्ति परीक्षा सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक संपन्न हुई। इसमें राष्ट्रीय प्रतिभा खोज में पंजीकृत 109 छात्रों के सापेक्ष 91 और राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 13 के सापेक्ष चार छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया की परीक्षा शांति से संपन्न हुई। संवाद