फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय: जहां आठ माह से छाया था सन्नाटा, वहां फिर रौनक

विज्ञापन
वाईडी कॉलेज में सामाजिक दूरी के साथ छात्राओं को पढ़ाते शिक्षक। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवराजदत्त महाविद्यालय, आर्यकन्या डिग्री कॉलेज या शहर के निजी महाविद्यालय। पिछले आठ माह से जिन डिग्री कॉलेजों में सन्नाटा पसरा था वहां पर फिर से रौनक छा गई है। आठ माह बाद सहपाठियों के मिलने की खुशी छात्र छात्राओं के चेहरों पर साफ छलक रही थी। हालांकि कोरोना संक्रमण के कारण कॉलेजों में पहले जैसा अब माहौल नहीं रहा। छात्र छात्राओं को न तो पास में बैठने की इजाजत है और न ही एक दूसरे का लंच और पानी की बोतल का उपयोग करने की। मंगलवार को कॉलेजों में छात्रों की संख्या पहले दिन की अपेक्षा ज्यादा रही। ऐसे में सुबह के समय ठंड होने के कारण कुछ कक्षाएं धूप में संचालित की गई। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन करते हुए शिक्षण कार्य संपन्न हुआ। युवराजदत्त महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि कॉलेज में करीब 6000 छात्र संख्या है। शिक्षण कार्य के लिए एक संकाय से 30-35 छात्रों को ही बुलाया जा रहा है। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले करीब 200 छात्र-छात्राओं की मंगलवार को काउंसलिंग हुई।
विज्ञापन

-
मतदाता बनने के लिए किया जा रहा जागरूक
राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि जो छात्र 18 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं। उन्हें मतदाता बनाने के लिए परिसर में जागरूकता शिविर लगा है। एनएसएस के स्वयंसेवक छात्र छात्राओं को मतदाता बनने के लिए जागरूक कर पंजीकरण फार्म भी भरा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें