एरा बालविद्या मंदिर इंटर कालेज में एक दिन की प्रधानाचार्य बनी श्रेया गुप्ता
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। महिला शक्ति कार्यक्रम के तहत खमरिया स्थित बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की कक्षा नौ की छात्रा श्रेया गुप्ता को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। प्रधानाचार्य बनने के बाद छात्रा ने शिक्षकों के साथ बैठक की, जिसके बाद कक्षाओं का निरीक्षण किया। अभिभावकों से वार्तालाप कर बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही। छात्रा ने बताया कि भविष्य में वह शिक्षक बनकर समाज को शिक्षित करना चाहती हैं। संवाद