फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेज को मिले सौ से अधिक शिक्षक

विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय पर नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन करती टीम - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के राजकीय विद्यालयों को सौ से अधिक शिक्षक मिले हैं। डीआईओएस कार्यालय पर इनके शैक्षिक दस्तावेजों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद शिक्षकों को तैनाती के लिए विद्यालय भेजा जा रहा है। सोमवार को दो टीमों ने 11 महिला और 23 पुरुष शिक्षकों के प्रपत्र चेक किए।
विज्ञापन

प्रभारी डीआईओएस हयात अली अंसारी ने बताया कि राजकीय हाईस्कूल से लेकर इंटर कॉलेजों में शिक्षकों के तमाम पद रिक्त थे। नई नियुक्त में जिले को सौ से अधिक शिक्षक मिले हैं। इनके शैक्षिक प्रपत्रों की जांच के लिए महिला और पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। महिला शिक्षकों के दस्तावेज चेक करने के लिए जीजीआईसी की प्रधानाचार्य शालिनी द्विवेदी, राजकीय हाईस्कूल पिपरी चौराहा की प्रधानाचार्य मंजू देवी और हसनपुर कटौली की प्रधानाचार्य स्मिता शामिल हैं। जबकि पुरुष वर्ग की टीम में जीआईसी प्रधानाचार्य विनोद कुमार, शारदानगर के प्रधानाचार्य कमलेश सक्सेना और राजकीय हाईस्कूल लाखुन के प्रधानाचार्य देवेंद्र निगम शामिल हैं। डीआईओएस ने बताया कि शैक्षिक प्रपत्रों की जांच के बाद शिक्षकों को ज्वाइन करने के लिए विद्यालय भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 80 शिक्षकों की जांच अभी और होनी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें