फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा स्कूल, मेरा गौरव के तहत शुरू हुआ पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विद्या भारती ने मेरा स्कूल, मेरा गौरव अभियान के तहत पूर्व छात्रों को जोड़ने के लिए एक पोर्टल शुरू किया है। इस पर विद्या भारती के स्कूलों से पढ़ाई कर निकल चुके छात्र पंजीकरण कर सकते हैं। पोर्टल पर अब तक दो लाख से अधिक, जिसमें अवध प्रांत के 32 हजार पूर्व छात्र छात्राओं का पंजीकरण हो चुका है। जिले में अभियान 16 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई ने बताया कि विद्या भारती ने सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर के रूप में 1968 में मिश्राना में स्कूल शुरू किया था। मगर, आज जिले में 14 संस्थाओं में 9127 छात्र पढ़ रहे हैं। उन्होंने पूर्व छात्रों से विद्या भारती एलयूएमएनआई डॉट ओरजी पोर्टल पर पंजीकरण करने का आह्वान किया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण कर पुराने साथियों से संपर्क कर सकते हैं। वार्ता में प्रबंधक डॉ. राकेश माथुर, अध्यक्ष रश्मि बाजपेई आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें