फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनैन इंटर कॉलेज का मामला: डीआईओएस बोले-सुलह करा दी, प्रबंधक बोले फिर बुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कुकरा स्थित हसनैन इंटर कॉलेज के प्रबंधक और शिक्षकों की बुधवार को एक बार फिर डीआईओएस कार्यालय में पंचायत हुई। डीआईओएस का कहना है कि शिक्षकों और प्रबंधक के बीच समझौता करा दिया है। जबकि प्रबंधक ने बताया कि साहब ने गुरुवार को फिर बुलाया है।
विज्ञापन

कॉलेज के शिक्षकों ने छह माह से वेतन न मिलने की शिकायत तहसील दिवस में डीएम से की थी। इस पर डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने दो अक्तूबर को प्रबंधक व शिक्षकों को पंचायत के लिए कार्यालय बुलाया। मगर, प्रबंधक के न आने पर सुनवाई के लिए सात अक्तूबर की तारीख लगाई। इस पर बुधवार को दोनो पक्ष डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। शाम को डीआईओएस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह की जानकारी देकर बताया कि प्रबंधक से बात हो गई है कि शिक्षकों का आधा वेतन एक दो दिन में दे दें और सुविधानुसार शेष वेतन का भी अविलंब भुगतान कर दें। जबकि प्रबंधक रिजवान खां का कहना है कि डीआईओएस साहब के न होने के कारण कोई बात नहीं हो सकी। साहब ने गुरुवार को फिर बुलाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें