फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मेधावी बच्चे। स? - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अमर उजाला की ओर से मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में मेधावी सम्मान समारोह हुआ। इसमें इंटर में जिले में प्रथम और प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के छात्र अंशुल राठौर के अलावा हाईस्कूल और इंटर में जिले में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह में डीएम के हाथ से सम्मान पाकर आत्मविश्वास से लबरेज मेधावियों के चेहरों पर आगे बढ़ने और भविष्य में कुछ कर गुजरने का जज्बा साफ झलक रहा था। इस मौके पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें। जिन विषयों में रुचि हो उन्हीं का आगे की पढ़ाई के लिए चयन करें। किसी की देखादेखी विषयों का चुनाव हरगिज न करें। बोर्ड परीक्षा में जिस एकाग्रता और दृढ़ता के साथ कठिन परिश्रम कर सफलता हासिल की है उसे भविष्य में भी बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील रहें। उन्होंने इंटर के टॉपरों से कहा कि आज आप कॅरियर के उस मुकाम पर हैं जहां पर आपको यह तय करना है कि आगे आपको क्या बनना है। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने कहा मेधावियों को भविष्य में भी सफलता का क्रम जारी रखने के लिए शुभकामनाएं दी। एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह ने अभिभावकों से कहा कि पढ़ाई को लेकर कभी भी बच्चों पर अपनी मर्जी न थोपें। विषयों के चयन को लेकर उस पर दबाव न बनाएं। कार्यक्रम का संचालन लोकेश कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मेधावी बच्चों के अभिभावक विनोद कुमार, अखिलेश कुमार वर्मा, अजीत कुमार सिंह, अखिलेश वर्मा, नीरज मिश्रा, प्रतिभा तायल, ओम तायल, आरबी तायल आदि मौजूद रहे।
इन मेधावियों का हुआ सम्मान
हाईस्कूल
अदिति तायल,सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज- गोला, 93.33 प्रतिशत, सत्येंद्र कुमार वर्मा, पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज-लखीमपुर, 90.33 प्रतिशत, स्वेच्छा मिश्रा, सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज लखीमपुर, 90 प्रतिशत
विज्ञापन

इंटरमीडिएट
अंकुश राठौर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, 93.33 प्रतिशत प्रदेश में आठवां स्थान, श्रुति वर्मा, सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज, 90.60 प्रतिशत, दुर्गाबख्श सिंह, श्रीमती चंदप्रभा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खमरिया, 89.60 प्रतिशत
सूबे में आठवां और जिले में पहला स्थान लाने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के इंटर के छात्र अंकुश राठौर ने बताया कि डीएम साहब के हाथ से सम्मान पाकर बेहद खुशी मिली। यह सौभाग्य शिक्षकों की मेहनत और घरवालों के सहयोग से मिला है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि पहली बार सम्मान पाकर बेहद प्रसन्नता हुई। सम्मानित होने के साथ डीएम साहब के मार्गदर्शन से लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा मिली।
जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट की छात्रा श्रुति वर्मा बताती हैं कि समारोह में सम्मान पाकर बेहद प्रसन्नता मिली है। अमर उजाला को धन्यवाद देते हुए बताया कि ऐसे समारोह से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
जिले में तृतीय स्थान लाने वाले श्रीमती चंदप्रभा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के इंटर के छात्र दुर्गाबक्श सिंह ने सम्मान पाकर अमर उजाला को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के मार्गदर्शन से भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
हाईस्कूल में जिला टॉप करने वाली सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा अदिति तायल सम्मान पाकर गदगद दिखीं। अदिति ने अमर उजाला का आभार जताते हुए कहा कि सम्मान समारोह से हौसलाफजाई होने के साथ अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होता है।
स्वेच्छा मिश्रा ने बताया कि सम्मान पाकर बेहद अच्छा लगा। कार्यक्रम में सिर्फ सम्मान हीं नहीं मिला, बल्कि कॅरियर संवारने के लिए डीएम साहब से बहुत ही बेहतर मार्गदर्शन मिला। अधिकारियों की प्रेरणा लक्ष्य निर्धारण में सहायक साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें