फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस का मसला सुलझाए बिना ही बैठक हुई खत्म

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में स्कूल प्रबंधन और अभिभावक संघ के साथ फीस को लेकर बैठक में विचार रखते डीएम शैल - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम और डीआईओएस की मौजूदगी में सोमवार को फीस को लेकर अभिभावक संघ एवं प्राइवेट स्कूल संघ की कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। करीब एक घंटा चली वार्ता बेनतीजा रही। स्कूल प्रबंधन फीस लेने पर अड़ा रहा तो अभिभावक संघ लॉकडाउन के तीन माह का शुल्क माफ करने पर।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और डीआईओएस हयात अली अंसारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला अभिभावक संघ ने तीन माह (लॉकडाउन ) अप्रैल, मई, जून की फीस माफ करने की बात रखी। तर्क दिया कि इस दौरान सभी घर पर रहे और विद्यालय का खर्च भी बचा। मांग की कि अगले तीन माह जुलाई, अगस्त, सितंबर का शुल्क आधा और स्कूल खुलने पर अगले तीन माह की पूरी फीस ली जाए। इस पर विद्यालय संघ तैयार नहीं हुआ। बताते हैं अभिभावकों की ओर से सदर विधायक के पक्ष रखे जाने से स्कूल संघ ने सोचकर बताने को कहा। इस कारण सोमवार को हुई बैठक बेनतीजा रही। इस दौरान डीएम ने प्राइवेट स्कूल प्रतिनिधिमंडल से अभिभावकों की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया। इस पर संघ ने पांच दिन का समय मांगा। अभिभावक संघ ने कहा कि वह अभिभावकों की लड़ाई लड़ता रहेगा अगली बैठक मे निश्चित ही फीस के मुद्दे को लेकर राहत मिलेगी। सदर विधायक योगेश वर्मा ने अभिभावकों की समस्याओं को रखा। अभिभावक संघ से राजेश मिश्रा, संजीव त्रिपाठी, ब्रजेश मिश्रा, दीपक पुरी, मुकेश शुक्ला, अभिजात मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें