मोहम्मदी। गन्ना किसान महाविद्यालय बहादुरनगर में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र पर ऑनलाइन इंडेक्शन मीटिंग संपन्न हुई। जिसमें क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह ने छात्र और छात्राओं को ई-ज्ञान कोष डाउनलोड करने के बारे में विस्तार से बताया।
क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह ने कहा कि जिन छात्रों ने छह माह के पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया है, वे 15 जून तक परीक्षा फॉर्म भर दें और अपने सत्रांत कार्य जमा कर दें। जुलाई 2019 में बीए में प्रवेश लेने वाले प्रत्येक छात्र 30 जून तक पुन: पंजीकरण करा लें। क्षेत्रीय उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि आगामी जुलाई 2020 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। जिसमें एससी-एसटी अभ्यर्थी निशुल्क प्रवेश ले सकते हैं।
इग्नू अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ. रीना तिवारी ने बताया कि इग्नू के प्रत्येक छात्र अपने मोबाइल पर इग्नू स्टूडेंट एप डाउनलोड कर लें। जिसमेें उन्हें समस्त जानकारी प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इग्नू अध्ययन केंद्र पर ऑनलाइन कक्षाएं प्रारंभ हो गई है। जिसका लाभ छात्र छात्राओं का उठाना चाहिए। ऑनलाइन परिचय सत्र में अध्ययन केंद्र के काउंसलर डॉ. हरवेंद्र सिंह, कमल शर्मा, ममता गौड़, सिमरन जीत कौर, कार्यालय लिपिक श्रीकांत शुक्ल मौजूद रहे।