फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण कर बच्चों को पढ़ाया पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षिक गुणवत्ता और सुविधाओं का लिया जायजा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाओं समेत अन्य बिंदुओं पर जायजा लेने के लिए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को ब्लॉक नकहा और लखीमपुर के विभिन्न परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में बच्चों से सवाल पूछे और ब्लैक बोर्ड के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया। वहीं मिड-डे-मील की गुणवत्ता भी परखी। इससे शिक्षकों में अफरातफरी मच गई।
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में व्यवस्थाओं के बेहतर सुधार के लिए शासन गंभीर है। जिसको लेकर डीएम ने सबसे पहले प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल चहमलपुर का निरीक्षण किया। साथ ही विद्यार्थियों की मानसिक दक्षता का परीक्षण भी किया। कक्षा एक की छात्रा रीमा के कविता सुनाने पर डीएम ने उसे नकद पुरस्कार भी दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिड-डे-मील और सफाई की गहनता से छानबीन कर शिक्षकों को निर्देशित किया कि पठन-पाठन कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जाए वरना कार्रवाई तय की जाएगी। इसके उपरांत डीएम प्राथमिक स्कूल बेडनापुर पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यार्थियों से गणित के सवाल पूछे। उसके बाद कक्षा में मौजूद शिक्षिका से जानकारी ली और फिर ब्लैक बोर्ड पर स्वयं सवाल लिखने लगे। कई जवाबों से संतुष्ट हुए है और कुछ सवालों के जवाब न मिलने पर शिक्षा में बेहतर सुधार की नसीहत शिक्षकों को दी। डीएम ने कहा कि अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर विद्यार्थियों की मानसिक दक्षता बढ़ाएं। वहीं परिसर में ही संचालित आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। मौके पर सहायिका जयदेवी से जानकारी ली। इसके बाद डीएम ब्लॉक नकहा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल पनगीखुर्द पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षण व्यवस्था, छात्राओं की उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरे की स्थिति के साथ भोजनालय का भी निरीक्षण किया। इसके बाद ब्लॉक लखीमपुर के उच्च प्राथमिक स्कूल मुड़ियाखेड़ा की व्यवस्थाएं देखकर डीएम ने कहा कि जो शिक्षक अच्छे प्रयास करेंगे, उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा और जो लापरवाह मिलेंगे उन पर कार्रवाई होगी। इस दौरान बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने बच्चों संग टाट पर खाया मिड-डे-मील
लखीमपुर खीरी। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बेहजम ब्लॉक के अंग्रेजी माध्यम के स्कूल रतसिया का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। बच्चों से सवाल पूछे और बच्चों की यूनीफॉर्म और किताबों की जांच की। इस दौरान मिड-डे-मील बच्चों को परोसा जा रहा था, तो बीएसए ने स्वयं बच्चों के साथ टाट पर बैठकर भोजन किया। बीएसए ने पंजीकृत बच्चों के सापेक्ष 80 प्रतिशत उपस्थिति होने पर प्राचार्य प्रमोद वर्मा समेत स्टॉफ की प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें