फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्रों की ऑनलाइन होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी किए जाने को लेकर शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें परीक्षा केंद्र बने विद्यालयों के कंप्यूटर ऑपरेटरों को वेब कास्टिंग के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल ने कहा कि शासन की मंशा बोर्ड परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्वक कराने की है। इसको लेकर निरंतर प्रयास जारी है। इसके लिए विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकार्डर आदि के साथ राउटर होना अनिवार्य है, क्योंकि इस बार परीक्षा केंद्रों की ऑन लाइन मॉनिटरिंग भी की जाएगी। उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटरों को निर्देशित किया कि केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकार्डर एवं राउटर की व्यवस्था चौक चौबंद रखें। ऐसी व्यवस्था रखें कि परीक्षा के दौरान किसी भी कीमत पर ये बंद न हो। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा इसकी ऑन लाइन मॉनीटरिंग कर सकते हैं। इसलिए उस दिन कैमरे और राउटर चालू रहने चाहिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्रो की जिले से निगरानी करने के लिए कार्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। बैठक में विभिन्न विद्यालयों के कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें