फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं की गलन में कुछ घंटे धूप ने दिलाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दो दिन हुई बरसात के बाद शुक्रवार को फिर से गलन बढ़ गई, लेकिन दिन में कुछ घंटे निकली हल्की धूप ने राहत दिलाई। ऐसे में काफी संख्या में लोग धूप में बैठे नजर आए।
विज्ञापन

सुबह कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। दिन भर सर्द हवाओं के चलने से लोग दिन भर कंपकंपाते रहे। शुक्रवार को पारा लुढ़कर छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लोग ऑफिस आदि में आग का सहारा लेते रहे। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमापन 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिन पहले हुए बारिश और उसके बाद से निरंतर चल रहीं सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। गलन भरी सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में रजाई में दुबके रहे और जो घर से बाहर निकले भी तो ऑफिस में हीटर का सहारा लेते रहे। इसके बीच दिन में निकली हल्की धूप राहत भरी रही।
मौसम वैज्ञानिक जेपी गुप्ता का कहना है कि फिलहाल अभी गलन वाली सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली। 13 और 14 जनवरी में बारिश होने की भी संभावना है। ऐसे में सर्दी और बढ़ेगी। इसके बाद धूप निकलने से सर्दी से कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सर्दी ने एक बार फिर जोर लगा दिया। सुबह से ही यहां कोहरा पड़ना शुरू हो गया। उसके बाद आकाश में बादल छा गए, जिससे पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए और पूरे दिन बर्फीली हवाओं का जोर रहा, जिससे आमजन सर्दी से बेहाल हो गया। बाजार में भी सर्दी के कारण चहल-पहल कम रही। शाम को गलन और बढ़ गई, जिससे लोग जल्दी ही घरों में जाकर या तो रजाई में दुबके रहे और जो लोग बाहर निकले भी तो वह अलाव तापते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें