फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षक और बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए आधार कार्ड हुआ अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षार्थियों और कक्ष निरीक्षकों के लिए आधार कार्ड हुआ अनिवार्य
विज्ञापन

मुन्ना भाइयों पर लगाम लगाने की कवायद शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। फरवरी में शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्वक कराने के लिए योगी सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। परीक्षा में मुन्ना भाईयों पर नजर रखने की खातिर बोर्ड ने परीक्षार्थियों और कक्ष निरीक्षकों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। अब ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षक और छात्रों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड रखना अनिवार्य होगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। जिसमें 84250 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिले के 128 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं। शांतिपूर्वक और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए विद्यालयों में वॉयस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ ही परीक्षा कक्षों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए राउटर भी लगवाए गए हैं और अब परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों और कक्ष निरीक्षकों के लिए आधार कार्ड साथ में रखना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड डीआईओएस से कराना होगा प्रमाणित
कक्ष निरीक्षक बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिनके परिचय पत्र डीआईओएस की ओर से जारी होंगे। इसके लिए प्रधानाचार्यों को परिचय पत्र के साथ आधार कार्ड की प्रति भी देनी होगी। इससे मिलान के बाद ही परिचय पत्र जारी होंगे। वहीं कक्ष निरीक्षक को परिचय पत्र के साथ और परीक्षार्थियों को प्रवेश के पत्र के साथ अपना आधार कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा।
बोर्ड परीक्षार्थियों और कक्ष निरीक्षकों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। परीक्षा कक्ष में दोनों को आधार कार्ड साथ में रखना होगा।
-डॉ. आरके जायसवाल, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें