फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक पात्रता परीक्षा आठ जनवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आठ जनवरी यानी बुधवार होगी। इसके लिए शहर के 17 कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले यह परीक्षा 22 दिसंबर को होनी थी। मगर, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे बवाल के कारण परीक्षा स्थगित हो गई थी। परीक्षा दो पलियों में होगी, पहली पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच तक) और दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ तक) की होगी। डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल ने बताया कि शासन ने टीईटी परीक्षा के लिए आठ जनवरी की तिथि निर्धारित की है। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के पीछे लिखे निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र सहित बीएड और बीटीसी की मार्कशीट साथ में लेकर आनी होगा।
विज्ञापन


स्मार्ट फोन पर रहेगी पाबंदी
डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के साथ ही कक्ष निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापक सहित प्रदेश के मजिस्ट्रेट के स्मार्ट फोन रखने पर पाबंदी होगी।

यहां होगी प्राथमिक स्तर की परीक्षा
जीआईसी, जीजीआईसी, अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज, धर्मसभा इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, कृषक समाज इंटर कॉलेज फतेहपुर, पीके इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, युवराज दत्त महाविद्यालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज, कुवंर खुशवक्त रॉय बालिका इंटर कॉलेज, डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज कमलापुर।
विज्ञापन


यहां होगी उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा
जीआईसी, जीजीआईसी, अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज, धर्मसभा इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें