फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वन स्टॉप सेंटर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

पुलिस ने चोर चिह्नित करने का किया दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। एसपी बंगले के पास वन स्टॉप सेंटर में हुई चोरी की रिपोर्ट सदर कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर ली है। पुलिस ने चोर को चिह्नित करने का दावा किया है। उसका कहना है कि जल्द ही माल बरामद कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी बंगले के निकट लोहिया भवन के पीछे महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित आपकी सखी वन स्टॉप सेंटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और प्रशासक आर्यमित्रा विष्ट के कार्यालय का ताला तोड़कर एलईडी, डीवीआर समेत चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे। खासबात यह रही कि प्रशासक कार्यालय के बगल के कमरे में महिला रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी भी है, लेकिन चोरों को पुलिस का कोई भय नहीं दिखा। मंगलवार को ही पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि चोर चिह्नित कर लिए गए हैं। जल्द ही माल बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें