फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों से गायब पांच शिक्षकों को बर्खास्तगी का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक ही लंबे समय से गायब हो जाएंगे, तो बच्चों की शिक्षा का क्या होगा। स्कूलों में पहले से स्टाफ कम है, उस पर बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों ने मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने ऐसे ही पांच शिक्षकों को सेवा समाप्ति की नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।
विज्ञापन

सालों से शिक्षकों के गायब होने पर भी इनके खिलाफ कार्रवाई करने में कोताही बरती जा रही है, जिसे अमर उजाला ने 14 नवंबर के अंक में शीर्षक ‘ज्वॉइनिंग करने के बाद से ही गायब हो गए गुरुजी’ कार्रवाई के नाम पर टाल-मटोल कर रहे अफसर प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए बीएसए ने लंबे समय से गायब चार शिक्षकों को बर्खास्त किया। अब पांच शिक्षकों को बर्खास्तगी की नोटिस जारी की गई है। ईसानगर के प्राथमिक विद्यालय डुंडकी के सहायक अध्यापक निर्मल वर्मा 26 सितंबर 2016 से अनुपस्थित चल रहे हैं। तीन साल बाद विभाग ने बर्खास्तगी का कार्रवाई शुरू की। इसी तरह कुंभी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय अशर्फीगंज में सहायक अध्यापक शिखा वर्मा ने 23 सितंबर 2015 को नौकरी ज्वॉइन की थी, जिसके बाद नौ जुलाई 2016 से लगातार अनुपस्थित हैं। कुंभी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हैदराबाद की सहायक अध्यापक ऋचा मिश्रा 11 नवंबर 2017 से लगातार अनुपस्थित चल रहीं हैं। प्राथमिक विद्यालय धुमराडीह की सहायक अध्यापक मीनू भाटी आठ सितंबर 2018 से अनुपस्थित हैं। कुंभी ब्लॉक के ही प्राथमिक विद्यालय मूड़ा खालसा के सहायक अध्यापक कृृष्णपाल सिंह कार्यभार ग्रहण करने के बाद से अनुपस्थित चल रहे हैं। लिहाजा सभी पांच शिक्षकों को बर्खास्तगी का नोटिस जारी कर अंतिम मौका जवाब देने के लिए दिया गया है। इसके बाद इन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा।
लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे पांच शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है। निश्चित अवधि में संतोषजनक जवाब न मिलने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बुद्ध प्रिय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें