फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्चपास्ट में श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल तो दौड़ में मंदीप अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। महंगापुर स्थित श्री गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्रामीण युवा कल्याण समिति की तरफ से दो दिवसीय मां लक्ष्मी स्मरण एथलीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मार्चपास्ट में श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दौड़ में मंदीप कुमार ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

शनिवार को 24वां एथलीट प्रतियोगिता का शुभारंभ बमनगर ग्राम प्रधान जसवंत सिंह व सर्वजीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया। स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत, कीर्तन आदि पेश किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के कई स्कूलों ने प्रतिभाग किया। मार्चपास्ट में गुरुकुल एकेडमी ने द्वितीय स्थान पाया। सीनियर वर्ग बालक वर्ग की आठ सौ मीटर दौड़ में मंदीप सिंह प्रथम, रवि कुमार द्वितीय, करणवीर सिंह तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका डीपी पाल, जसवंत सिंह, विनीत मोहन, गोरखनाथ, सतीश श्रीवास्तव ने निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें