गोला गोकर्णनाथ। जीवनलाल कमला देवी कॉलेज में स्नातक के तीनों वर्ष टॉप पर रहने वाली शिवानी सिंह को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के 34 में दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया गया।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में हुए छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के 34 में दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि पद्मभूषण प्रोफेसर निर्मल कुमार गांगुली, विशिष्ट अतिथि नीलिमा कटियार ने पुनर्भूग्रंट की गुप्ता कॉलोनी स्थित कन्या महाविद्यालय की टॉपर शिवानी सिंह को कांस्य पदक से सम्मानित किया। जिला पीलीभीत के हरिहरपुर गांव की मूल निवासी शिवानी सिंह के पिता गजेंद्र सिंह कृषक और मां विनीता ग्रहणी हैं। शिवानी सिंह वर्तमान में कानपुर कैंपस में फाइन आर्ट से एमए की छात्रा है।
दीक्षांत समारोह में लखीमपुर खीरी ढोभा गांव निवासी आदेश कुमार ने एमए ड्राइंग एवं पेंटिंग में सर्वाधिक 86.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय टॉप किया है। प्राचार्य डॉ. वेदप्रकाश अग्निहोत्री और प्रबंधक जया अग्निहोत्री ने मेधावियों का उत्साहवर्धन किया।