गोला गोकर्णनाथ। अलीगंज मार्ग रेलवे क्रॉसिंग बंद करते समय सरपट भाग रहा एक ई-रिक्शा गिरते समय बैरियर से टकरा गया। जोरदार टक्कर में बैरियर दो टुकड़ों में टूट गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
मंगलवार दोपहर गोमती एक्सप्रेस पास करने के लिए गेटमैन अलीगंज मार्ग रेलवे क्रॉसिंग 157/ए का बैरियर गिरा रहा था। तभी अचानक एक ई-रिक्शा चालक ने दूसरी ओर जाने के लिए सरपट दौड़ा दिया। ई-रिक्शा जोरदार तरीके से बैरियर से टकराया और बैरियर दो टुकड़ों में टूट गया। किसी तरह ट्रेन पास करने के बाद आवागमन सुचारु कराया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई धायल नहीं हुआ। सिग्नल इंचार्ज शंकरलाल ने बताया कि ई रिक्शा टकराने से बैरियर टूटा है। चालक पर कार्रवाई की जाएगी।