फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाढ़ के पानी में फंसी एसडीएम की सरकारी गाड़ी, बाल-बाल बचे

Tue, 18 Aug 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पानी में फंसी एसडीएम यदुवीर सिंह की गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
निघासन। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से तराई क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने निकले एसडीएम यदुवीर सिंह की गाड़ी रास्ते में फंसकर एक ओर झुंक गई। गनीमत रही कि एसडीएम समेत वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित उतर गए।
विज्ञापन

एसडीएम यदुवीर सिंह लुधौरी के मजरा पुरैना में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने जा रहे थे। रास्ते में पानी भरा होने के कारण वाहन का पहिया सड़क किनारे चला गया। इससे सरकारी वाहन नाले की तरफ झुक गया। आस-पास मौजूद लोगों की मदद से वाहन को सुरक्षित निकाला गया।
एसडीएम ने बताया कि पुरैना गांव में बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने के दौरान रास्ते में पानी भरा होने से वाहन का पहिया किनारे की ओर फिसल गया था। सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसे में किसी तरह की कोई क्षति नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें