धौरहरा। अपर जिलाधिकारी (एडीएम) नरेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार को तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेख कक्ष में रखी पुरानी पत्रावलियों पर धूल जमी देख उन्होंने गहरी नाराजगी जताई।
एडीएम ने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए अभिलेखों के समुचित रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने सभी न्यायालयों, मालखाना, नजारत अनुभाग, निर्वाचन कार्य, संग्रह अनुभाग के साथ वसूली और एसआईआर की समीक्षा भी की।
तहसील भवन की जर्जर स्थिति को देखकर एडीएम ने शासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकारी अभिलेख अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं और उनकी नियमित साफ-सफाई और सुव्यवस्थित रख-रखाव अनिवार्य है।
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने एसडीएम शशिकांत मणि और तहसीलदार आदित्य विशाल सहित कर्मचारियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।