फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पारंपरिक स्वरूप में होगा दशहरा मेला, टेंडर प्रक्रिया रद्द

Wed, 17 Sep 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दशहरा मेला के आयोजन की जानकारी देती पालिका अध्यक्ष डॉ.इरा श्रीवास्तव साथ में ईओ संजय कुमार। संव - फोटो : रानी देवी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दशहरा मेला को लेकर कई दिन से सभासदों और ईओ के बीच चल रहा विवाद मंगलवार को खत्म हो गया। अब मेले का आयोजन खुद नगर पालिका परिषद करेगी। इसके लिए पूर्व में शुरू की गई टेंडर प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि मेले के आयोजन को लेकर लगातार व्यापारी संगठनों, सभासदों और विभिन्न सामाजिक संगठन आपत्ति दर्ज करा रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी का कहना था कि दशहरा मेला शहर की परंपरा और आस्था से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसका संचालन टेंडर प्रक्रिया से न होकर नगर पालिका द्वारा ही किया जाना चाहिए, क्योंकि टेंडर प्रक्रिया से मेला मंहगा हो जाएगा और इसका बोझ जनता पर पड़ेगा। इस निर्णय के बाद मेला पहले की तरह पारंपरिक स्वरूप में ही आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और कार्यपालक अधिकारी (ईओ) भी सहमत हैं।

नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित होने वाले इस मेले में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही सुरक्षा, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि दशहरा मेला न केवल धार्मिक आस्था बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव का प्रतीक है, इसलिए इसे उसी गरिमा और परंपरा के साथ संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें