फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान तीन प्रशिक्षु बीमार

Wed, 27 May 2015 06:21 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरसी मुख्यालय पर चल रहे प्रशिक्षु शिक्षकों के प्रशिक्षण के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भीषण गर्मी के कारण बांकेगंज में एक-एक कर दो प्रशिक्षु शिक्षिकाएं बीमार हो गईं। इसी तरह छेदनीपुरवा केंद्र में एक प्रशिक्षु शिक्षक बीमार हो गया। बीमार प्रशिक्षुओं को सीएचसी ले जाया गया। प्रशिक्षण स्थल पर कोई व्यवस्था न होने के कारण प्रशिक्षु शिक्षकों ने पलिया तहसील में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बांकेगंज। बुधवार को बीआरसी पर चल रहे प्रशिक्षु शिक्षकों के प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रशिक्षु शिक्षक लक्ष्मी माहेश्वरी बीमार हो गई। उसे पेटदर्द के साथ उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। इसके कुछ देर बाद दूसरी प्रशिक्षु शिक्षिका गुंजन सिंह भी बीमार हो गई। इसके चलते उसे गोला वापस भेज दिया गया।
पलियाकलां। बुधवार को छेदनीपुरवा केंद्र में चल रहे प्रशिक्षण के दौरान एक प्रशिक्षु शिक्षक अमित मिश्रा के बेहोश होने से अफरा-तफरी मच गई। सभी प्रशिक्षु शिक्षकों ने तहसील पहुंचकर अव्यवस्थाओं के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने डीएम को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। प्रशिक्षु शिक्षकों को बीआरसी, मरुआ पश्चिम और छेदनीपुरवा में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन केंद्रों पर पानी के साथ बिजली जाने पर जेनरेटर की भी व्यवस्था नहीं है। प्रशिक्षु शिक्षकों ने तहसील में प्रदर्शन कर डीएम को संबोधित एक ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में तीर्थमणि त्रिपाठी, कुणाल चौधरी, प्रवीन तिवारी, देवेंद्र सिंह, आरती गुप्ता, सत्य्रेंद्र मिश्रा, कौशल प्रजापति, अमित सक्सेना, विजय पांडे, अभिषेक कनौजिया, कौशल किशोर, त्रिभुवन नाथ, अविनाश मिश्रा, ज्ञानेंद्र कुमार, संयज सिंह कुशवाहा, आशीष आदि तमाम प्रशिक्षु शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें