फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सफाई कर्मचारियों के न आने से छब्बापुरवा में सफाई व्यवस्था ध्वस्त

Tue, 28 Oct 2025 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मझगईं के छब्बापुरवा में सड़क किनारे पसरी गंदगी। संवाद
विज्ञापन
मझगईं। कस्बा के छब्बापुरवा में सफाई कर्मचारियों के न आने से सफाई व्यवस्था ध्वस्त पड़ी हुई है। नालियों के चोक हो जाने से घरों के सामने रास्तों पर गंदा पानी भरा रहता है। ग्रामीण खुद नालियों की सफाई करने को विवश हैं।
विज्ञापन


मझगईं कस्बा सहित, छब्बापुरवा, वनघुसरी, चौरी, बघईया, राजापुरवा आदि में सफाई न होने के कारण नालियां गंदगी से पटकर चोक हो गईं हैं और जगह-जगह कूड़ों का अंबार लगा हुआ है। सबसे बुरा हाल छब्बापुरवा का है। यहां लोगों के घरों के सामने गांव जाने वाले मुख्य रास्ते पर हमेशा पानी भरा रहने से लोगों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध से भी लोग परेशान हैं, मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ ही गंदे पानी से निजात दिलाने की मांग की है। इस बारे में ग्राम प्रधान नीलिमा पांडेय ने बताया कि सफाई कर्मचारी रोस्टर पर आते हैं और उनके आते ही सफाई कराई जाएगी। छब्बापुरवा में नाली की ऊंचाई बढ़ाकर जलभराव से निजात दिलाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें