फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बारिश ने गिराया पारा, ठंड का होने लगा अहसास

Tue, 28 Oct 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मंगलवार को दिन भर होती रही हल्की बारिश में निकलते लोग। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बीती रात हुई रुक-रुककर बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बारिश का क्रम दिनभर जारी रहा। बूंदाबांदी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को ठंड का एहसास होने लगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से नीचे रहा। अचानक ठंड बढ़ने से लोगों ने स्वेटर, जैकेट और गर्म कपड़े निकाल लिए। सुबह दफ्तर और बाजार जाने वालों को रेनकोट व छाता लेकर निकलना पड़ा। स्कूलों में छुट्टी होने पर बच्चे छाता लगाकर निकले और कुछ बच्चे हल्की बारिश भीगते हुए भी घर गए।

किसानों की चिंता बढ़ी



भीरा। भानपुर क्षेत्र में अचानक मौसम बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। तापमान में गिरावट और बारिश के कारण खेतों में कटी पड़ी धान की फसल पर संकट मंडरा रहा है। किसानों को बड़ा नुकसान होने की आशंका है। हल्की बूंदाबांदी से फसल गीली हो गई है। इससे किसानों को फसल खराब होने का डर सता रहा है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश जारी रहती है, तो फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है।
विज्ञापन


रुक रुक कर बारिश जारी गांवों में हुआ कीचड़


बिजुआ। सोमवार शाम से शुरू हुई रुक-रुक कर बारिश मंगलवार को भी जारी रही। इससे किसानों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। खेतों में ज्यादा नमी हो जाने से गेहूं की बुबाई भी प्रभावित हो जाएगी।
अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में हुई इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड बढ़ गई है। सड़कों पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है। खासकर बाइक सवार लोगों को रेनकोट और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

बूंदा बांदी से धान की फसल प्रभावित

मोहम्मदी। रात से हो रही बूंदाबांदी से सर्दी का असर दिखाई देने लगा है। धान की फसल की कटाई और शरदकालीन गन्ने की बुवाई प्रभावित हो रही है। किसान सोमपाल सिंह, रफायत खां और विवेक का कहना है कि बूंदा-बांदी से धान की कटाई प्रभावित हो रही। जो लोग गन्ने की बुवाई कर रहे थे उन्हें एक दो दिन बाद गन्ने की बुवाई करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें