फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.. अब बांड भरने के बाद ही दुधवा की सैर कर सकेंगे सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी। दुधवा नेशनल पार्क में अब सैर करने से पहले पर्यटकों को एक बांड भरकर देना होगा। इसमें लिखकर देना होगा कि यदि जंगल भ्रमण के दौरान कोई हादसा होता है तो उसके जिम्मेदार खुद सैलानी होंगे। यह व्यवस्था इसी वर्ष 15 नवंबर से शुरू हो होने वाले पर्यटन-सत्र में लागू हो जाएगा।
विज्ञापन

वन विभाग के मुताबिक बांड भरने के बाद पर्यटकों को दुधवा के प्राकृतिक व्याख्या केंद्र में 15 से 20 मिनट तक जंगल के संवेदनशील इलाकों और भ्रमण के लिए सचेत किया जाएगा। उधर इस बाबत दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने बताया कि दुधवा आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने पहली बार यह कदम उठाया है। पर्यटक बांड को पर्यटन विभाग की बेवसाइट (यूपी डॉट इको-टूरिज्म डॉट इन) पर ऑनलाइन भी भर सकेंगे। फील्ड डायरेक्टर ने बताया कि वेबसाइट पर इसका प्रोफॉर्मा अपलोड करने की कवायद की जा रही है। वहीं गेस्ट हाउस या थारू हट की बुकिंग के समय ऑफलाइन भी इसका फार्म भरा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस पर्यटन सत्र में सैलानियों को बांड भरने के बाद जंगल सफारी के भ्रमण की अनुमति दी जाएगी। वन निगम को जल्द इसका फॉर्म भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें