फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मेहमान पक्षियों से दुधवा के जलाशय गुलजार

विज्ञापन
जलाशय से सटे पेड़ पर घोंसले में दुधवा की खूबसूरती निहारता प्रवासी पक्षी। स्त्रोत-वन विभाग।
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर सेंक्चुरी का झादीताल इन दिनों रंग-बिरंगे मेहमान पक्षियों के कलरव से गुलजार है। सर्दियों की दस्तक के साथ ही ठंडे देशों से हजारों किलोमीटर की लंबी उड़ान भरकर मेहमान पक्षी यहां आ गए हैं।
विज्ञापन

इन प्रवासी पक्षियों ने किशनपुर सेंक्चुरी के झादीताल के अलावा दुधवा के भादीताल को बसेरा बना लिया है। वन विभाग ने इन मेहमानों की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए हैं। वन कर्मियों की टीम गठित कर निगरानी की जा रही है। सर्दियों के मौसम में झादीताल चार महीने तक रंग-बिरंगे प्रवासी पक्षियों से गुलजार रहता है।
ये परिंदे झील के चारों तरफ लगे घने पेड़ों पर अपने घोंसले बनाकर प्रजनन करते हैं और अंडे देते हैं। जाड़ा खत्म होने तक इनके चूजे उड़ने लायक हो जाते हैं। तब यह झुंड में अपने वतन लौट जाते हैं।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी ललित कुमार वर्मा का कहना है कि दुधवा के जलाशयों में ठंडे देशों से प्रवासी पक्षियों का आना लगातार जारी है।
वन कर्मियों की टीम उन जलाशयों पर बराबर निगरानी कर रही है, जहां प्रवासी पक्षी आते हैं। दुधवा की सभी नदियों, झीलों और जलाशयों के लिए वन कर्मियों की दो टीमें गठित की गई हैं। जो बारी-बारी से चौबीस घंटे निगरानी करेंगी।

जलाशय से सटे पेड़ पर घोंसले में दुधवा की खूबसूरती निहारता प्रवासी पक्षी। स्त्रोत-वन विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें