फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पेड़ से गिरकर दुधवा के चारा कटर की मौत

विज्ञापन
अफसान फाइल फोटो
विज्ञापन
मझगईं। दुधवा टाइगर रिजर्व के बेलराया रेंज में दैनिक कर्मचारी 20 वर्षीय अफसान मोहम्मद की चारा काटते समय पेड़ से गिरकर मौत हो गई। वह हाथियों के लिए चारा लेने गया था।
विज्ञापन

गांव गुलरा टांडा निवासी आस मोहम्मद का पुत्र अफसान मोहम्मद पिछले करीब डेढ़ वर्ष से दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में चारा कटर की जिम्मेदारी निभा रहा था। रोज की तरह वह हाथियों को लेकर छंगा नाला क्षेत्र में चारा लेने गया था।
बताया जाता है कि चारे के लिए पेड़ पर चढ़कर टहनियां काटते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता आस मोहम्मद भी वन विभाग में बीट वाचर के रूप में कार्यरत हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें